Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बागेश्वर में गमगीन माहौल में हुई दोनों की अंत्येष्टि


बागेश्वर। सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवकों का सोमवार को पास्टमार्टम किया गया। उसके बाद दोनों की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी है। मालूम हो कि रविवार की शाम ऑल्टो कार यूके 11 टीए 2202 गोमती नदी में गिर गई। दुर्घटना में कार चालक बलवीर सिंह बिष्ट उर्फ जग्गू (32) पुत्र हरिमोहन बिष्ट निवासी छत्यानी व कार में सवार मंगल नाथ (43) पुत्र राम नाथ निवासी रौल्याना ( भकुनधार) की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को दोनों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद दोनों की अंत्येष्टि की गई।

Advertisement