Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में की चचेरे भाइयों ने की तयेरे भाई की चाकू मारकर हत्या


बागेश्वर। कपकोट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौकोड़ी गांव के बमनखेत तोक में चचेरे भाइयों ने तयैरे भाई की चाकू से हत्या कर दी। मृतक का भाई और उसकी पत्नी बीच-बचाव में आए तो उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि उसकी पत्नी को इलाज के बाद घर भेज दिया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौकोड़ी के बमनखेत में रविवार की रात गढ़देवी पूजा चल रही थी। इसमें गांव के 29 परिवार के लोग शामिल थे। इस दौरान दो चचेरे भाइयों का तयैरे भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की चंचल सिंह, महेश सिंह पुत्र जोहार सिंह ने शंकर सिंह, खुशाल सिंह पुत्र मोहन सिंह पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान शंकर सिंह की हत्या हो गई, जबकि खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव में आई खुशाल की पत्नी सरूली देवी भी घायल हो गई। 112 नंबर से मिली सूचना के बाद रात में पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लिया। घायल खुशाल सिंह व उसकी पत्नी को सीएचसी कपकोट में भर्ती किया गया। यहां से घायल को पहले जिला अस्पताल बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि सरुली देवी की रिपोर्ट पर चंचल व महेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 324, 506 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार मृतक शंकर को पोस्टमार्टम कराकर उसका सर

Advertisement