Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

राजस्व उपनिरीक्षक का स्थानांतरण रोकने के लिए प्रदर्शन


बागेश्वर। राजस्व क्षेत्र असों के राजस्व उप निरीक्षक का स्थानांतरण अन्यत्र होने पर क्षेत्र के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। स्थानांतरण रोकने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। क्षेत्र के लोग सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि काफलीगैर तहसील के अंतर्गत राजस्व क्षेत्र असों में तैनात उन निरीक्षक तारा दत्त पाठक का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था का बेहतर ढंग से पालन करवाया है। जनहित में उनका स्थानांतरण रोकने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान सिमतोली दीपा देवी, पाना के गोपाल मेहता के अलावा बोहाला, तरमोली, असों, पाना के ग्राम प्रधान बीडीसी सदस्य कमला देवी आदि शामिल हैं।

Advertisement