March 4, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़ : रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाइवे पर बांसवाड़ा में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 मजदूरों की मौत, तीन घायल 

रुद्रप्रयाग ( आखरीआंख समाचार ) उत्तराखंड में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाइवे पर आॅल वेदर रोड के निर्माण कार्य के दौरान बांसवाड़ा में भूस्खलन की चपेट में आने से सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक जम्मू-कश्मीर के बताए जा रहे हैं।
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाइवे पर ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को एक चट्टान टूटकर गिर गई। चट्टान टूटने से हुए भूस्खलन में एक जेसीबी भी नदी में जा गिरी। जिस समय हादसा हुआ, उस समय वहां पर 23 मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें 13 सुरक्षित बच गए। जबकि 7 की मौत हुई है और 3 घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्यों में जुटे। इस दौरान सात मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम और एसपी के अनुसार कॉन्ट्रैक्टर और ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। एसडीएम गोपाल सिंह चैहान के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

You may have missed