April 25, 2024

नये साल से मनरेगा में कामगारों की होगी ऑनलाइन हाजिरी


– जिले में सुचीबद्ध हैं पांच लाख 30 हजार 688 मनरेगा कामगार
– पहली तारीख से उपस्थिति दर्ज होगी डिजिटल
– सरकार के नये कदम से इस योजना में आएगी पारदर्शिता
– पूर्व में बीस या उससे अधिक कामगारों की ही होती थी अटेंडेंस
– नये प्लान में दो श्रमिक के काम की भी दर्ज की जायेगी हाजिरी
बस्ती । जनवरी से मनरेगा में कामगारों की ऑनलाइन अटेंडेंस लगेगी। श्रमिको के कामकाज को डिजिटल कर दिया गया है। जिले एक जनवरी, 2023 से लागू किया जायेगा। सरकार के इस कदम से इस योजना में और अधिक पारदर्शिता लाने की बात की जा रही है। मनरेगा के तहत नियोजित जनपद के पांच लाख 30 हजार 688 मनरेगा कामगारों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी। गौरतलब है कि 16 मई, 2022 से बीस या अधिक श्रमिकों वाले सभी कार्यस्थलों के लिए ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया था। लेकिन अब दो कामगार भी काम कर रहे तो इनके भी अटेडेंस ऑनलाइन दर्ज होंगे।
इसके लिए श्रमिकों की दो टाइम-स्टैंप्ड और जियोटैग की गई तस्वीरों को अपलोड करने की आवश्यकता थी। यह काम उन साथियों/पर्यवेक्षकों पर पड़ा, जिन्हें अकुशल श्रमिकों की तुलना में थोड़ा अधिक मानदेय दिया जाता है। तकनीकी सहायता की कमी, स्मार्टफोन रखने की आवश्यकता, इंटरनेट कनेक्शन के लिए भुगतान, और अनियमित इंटरनेट कनेक्टिविटी के मुद्दों पर व्यापक शिकायतें थीं।

मंत्रालय से प्राप्त हो गया नवीन आदेश
जनपद के उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा ने बताया कि पिछले हफ्ते मनरेगा कामगारों के संबंध में नवीनतम आदेश प्राप्त हो गया है। डिजिटल रूप से उपस्थिति दर्ज करना अब मनरेगा के सभी कार्यस्थलों के लिए अनिवार्य है, चाहे कितने भी कर्मचारी लगे हों या कम से कम हों।  यह आदेश 1 जनवरी 2023 से लागू हो जाएगा। इसके लागू होने से मनरेगा में फर्जीवाड़ा भी रोका जा सकेगा।