Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

महाराष्ट्र में कैश कांड के बाद अब एक और बवाल, नासिक के होटल से मिली नकदी ,नोट गिनती रह गई मशीन


नासिक । महाराष्ट्र में अभी कैशकांड का मामला ठंडा नहीं हुआ है कि इस बीच अब एक नया बवाल सामने आया है. यहां नासिक के एक होटल से 1.98 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है. इसपर जिला मजिस्ट्रेट जलज शर्मा ने कहा, 1.98 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं. व्यय पर्यवेक्षक और टीम आगे की कार्रवाई कर रही है.
दरअसल, चुनाव आचार संहिता के दौरान 50 हजार से अधिक नकदी होने पर व्यक्ति को वैध दस्तावेज रखना जरूरी होता है. अगर रकम 50 हजार से अधिक है और कोई वैध दस्तावेज नहीं है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चुनाव आयोग की तरफ से कार्रवाई हो सकती है.
बता दें कि सोमवार की शाम से ही महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार पर लगाम लग चुकी है. यहां कल (20 नवंबर) यानी बुधवार को प्रदेश की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान किया जाएगा. इसमें सत्तारुढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी के बीच ये मुकाबला होना है.
महा विकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) शामिल हैं. महायुति में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने 105 सीट, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2014 में भाजपा ने 122, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटों पर कब्जा जमाया था. हालांकि, ये कोई पहला केस नहीं है, बल्कि इससे पहले 12 नवंबर को नवी मुंबई से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. यहां नेरुल के सेक्टर 16 में स्थित एक मकान से लगभग ढाई करोड़ रुपये जब्त किया गया था.

Advertisement