Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

लूटेरी दुल्हन सीमा अग्रवाल गिरफ्तार, संगीन ठगी का खुलासा


जयपुर । झोटवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटेरी दुल्हन के नाम से मशहूर सीमा अग्रवाल उर्फ निक्की को देहरादून से गिरफ्तार किया है। डीसीपी जयपुर पश्चिम अमित कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार झोटवाड़ा निवासी एक ज्वैलर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए सीमा से संपर्क किया और फरवरी 2023 में शादी की। शादी के कुछ ही महीनों में सीमा ने परिवार का विश्वास जीतकर 25-30 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गई।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सीमा पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है।
आगरा (2013): एक व्यापारी के बेटे से शादी कर प्रताडऩा का केस दर्ज कर 75 लाख रुपये ऐंठे।
गुरुग्राम (2017): सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी कर झूठे केस के जरिए 10 लाख रुपये वसूले।
झोटवाड़ा (2023): शादी कर परिवार का विश्वास जीतने के बाद लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार।
पुलिस की कार्रवाई
थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ और उप-निरीक्षक वसुंधरा के नेतृत्व में गठित टीम ने देहरादून जाकर सीमा अग्रवाल को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि सीमा विधुर और तलाकशुदा अमीर पुरुषों को निशाना बनाती थी। शादी के बाद वह उनका विश्वास जीतकर लाखों का सामान लेकर गायब हो जाती। पूछताछ में सीमा ने अन्य घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना हुई हो, तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क

You may have missed

Advertisement