Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराये अधिकारी : डीएम अनुराधा

बागेश्वर ।  बागेश्वर जिला चिकित्सालय सड़क पर यातायात सुचारू रखने हेतु नाली को पाटने के साथ ही यातायात अवरूद्ध कर रहे विद्युत पोल को एक सप्ताह में हटाने के निर्देश जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनपद के सभी सडकों का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश सडक महकमे के अधिकारियों को दिए। कहा जिन सड़क मार्गो में यातायात का अधिक दबाव रहता है उनका प्राथमिकता के आधार पर सेफ्टी ऑडिट रिर्पोट तय समय के अंतर्गत कर लिया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी विभाग की अद्यतन सूचना समय से जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि उनमें शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए धनराशि उपलब्ध कराकर कार्य कराएं जा सकें। 

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोंगो का चालान किया जाए, इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही यातायात नियमों को लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान व लोंगो की काउंसलिंग भी की जाए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्रान्तर्गत जिन स्थानों पर अतिक्रमण व निष्प्रयोज्य वाहन खडे है, उन्हें चिन्हित करते हुए हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलों पर वाहनों को पार्किंग करना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा, पार्किंग करने वालों पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश उपजिलाधिकारी, पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियो को दिए।

जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विगत बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों पर हुई कार्यवाही की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। इस दौरान सड़क महकमे के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि जनपद में जिन स्थानों को ब्लैक स्पॉट के लिए चिन्हित किए गए थे, उनमें सुधार कार्य कर लिया गया है।  जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन सड़क मार्गो में लंबे कार्य किए जाने है, उन स्थानों पर दुर्घटना न हो उनका समाधान निकाला जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, उपजिलाधिकारी हरगिरि, राजकुमार पांडे, मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कण्डारी, अधि0अभि0 लोनिवि राजकुमार, पीएमजीएसवाई विजय कृष्ण, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चन्द्र पलडिया, दीप जोशी आदि मौजूद थे।  
Advertisement