Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बागेश्वर में 26 कर्मचारियों को एनएचएम के तहत मिली नियुक्ति


बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम के तहत 26 नये कर्मचारियों की तैनाती की है। इसमें लैब टैक्निशयन, नर्स के अलावा अन्य पद शामिल हैं। नये कर्मचारियों की तैनाती के बाद दूरस्थ्य क्षेत्र के लोगों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया ने एनएचएम के तहत मंगलवार को लैब टैक्निशयन पद पर आठ, काउंसलर आरकेएसे तीन, डाटा इंट्री ऑपरेटर दो, एएनएम एक, एलएमओ एक, फार्मासिस्ट एक, नर्स के दस पदों पर नियुक्ति पत्र दिए। डॉ. पोखरिया ने कहा कि एनएचएम के तहत यह तैनाती की गई है।

Advertisement