Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का कांग्रेस ने किया विरोध, सरकार का फूंका पुतला


रुड़की।  बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को सुविधाएं देने की बजाए महंगाई के बोझ तले दबा रही है। बिजली कटौती लोग झेल रहे हैं। पहले से ही बिजली के रेट ज्यादा हैं। अब फिर रेट बढ़ाने की तैयारी है। चंद्रशेखर चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई से लोग पहले से परेशान हैं। अब सरकार ने बिजली दरों में वृद्धि कर एक और बोझ आमजन के सिर पर डाल रही है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। पहले से ही बिजली महंगी है। ऊपर से कटौती भी हो रही है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने मंहगाई के बोझ तले दबी जनता को नये साल में फिर से महंगाई का तोहफा दिया है। कहा कि हाल ही में गैस के दामों में वृद्धि की गई और अब बिजली के दामों को बढ़ाकर सरकार ने दिखा दिया है कि यह आमजन की सरकार नहीं है। प्रदेश महासचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा भाजपा सरकार ने रसोई गैस, पेयजल, बिजली की दरों में भारी वृद्धि कर जनता पर महंगाई का बोझ लादने का काम किया है।

You may have missed

Advertisement