September 20, 2024

दीपदान कार्यक्रम के साथ किया विन्टर कार्निवाल का शुभारंभ

नैनीताल ( आखरीआंख समाचार )  माॅ नयना देवी के आॅचल में कुदरत द्वारा नायाब तोहफे के तौर पर दी गयी नैनी झील में विधि विधान एवं अनुष्ठान के साथ सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त राजीव रौतेला एवं नगर के प्रथम नागरिक अध्यक्ष नगर पालिका सचिन नेगी ने दीपदान कर माॅ नयना देवी व झील की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए दीपदान किया। रात के अन्धेरे में झील के धरातल पर टिमटिमाते हुए रोशन दीए अजीब छटा बिखेर रहे थे। यह मौका था विन्टर कार्निवाल द्वारा की देर सांय शुरू होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला का। दीपदान कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रौहेला, अपर पुलिस अधीक्षक हरीश चन्द्र सती तथा शहर का गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
मुख्य मंच पर तीन दिन तक आयोजित होने वाले मेगा स्टार नाइट के कार्यक्रमो का शुभारम्भ विधायक संजीव आर्य, अध्यक्ष नगर पालिका सचिन नेगी एवं  सचिव माननीय मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमायू राजीव रौतेला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम मे उपस्थित जनसमुदाय एवं दर्शको को सम्बोधित करते हुये विधायक संजीव आर्य ने कहा कि पर्यटक नगरी नैनीताल में विंटर कार्निवाल के आयोजन का मुख्य उददेश्य पर्यटकों को प्रदेश की संस्कृति लोक संगीत लोक नृत्य तथा उत्तराखण्डी साहित्य लेखन रहन सहन से रूबरू कराना है। उन्होने कहा कि राष्टीय एवं अन्तर्राष्टीय स्तर पर प्रसिद्व नैनीताल का अद्वितीय सौन्दर्य सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र है वही यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य व शान्ति लोगो के अपनी ओर आकर्षित करती है और सकून भरी जिन्दगी के लिए दुनिया भर के लोग यहंा पर आते है। उन्होने का नैनीताल शहर स्वच्छता के शुमार है। हमारा उददेश्य इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देता है। उन्होने इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन को शुभकामनायें दी।
अपने सम्बोधन मे सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने कहा कि उत्तराखण्ड का हर शहर व कस्बा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसको ध्यान मे रखकर साल भर देश दुनियां के सैलानी कुमायू एवं गढवाल भ्रमण पर आते रहते है। गत वर्षो मे प्रदेश मे पर्यटको की संख्या मे जो बेहताशा वृद्वि हुई है वह सुखद संदेश है। उन्होने कहा कि प्रदेश मे पर्यटन एवं व्यवसाय के रूप मे है। पर्यटन हमारे प्रदेश की आर्थिकी की रीड है। उन्होने कहा कि कार्निवाल का उददेश्य पर्यटको प्रदेश की संस्कृति खानपान एवं रहन सहन से रूबरू कराना है। उन्होने कहा कि पर्यटन विकास को बढावा देने के लिए सरकार द्वारा प्रदेश के साथ ही अल्मोडा में कटारमल नैनीताल मे मुक्तेश्वर, उधमसिंहनगर मे गुलरभोज, चम्पावत मे देवीधुरा, बागेश्वर मे गरूड वैली और पिथौरागढ मे मोस्टमानू को नये पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप मे चिन्हित कर उन्हे विकसित किया जा रहा है। ताकि नैनीताल के साथ ही प्रदेश के अन्य कस्बो मे पर्यटको की आमद बढे और प्रदेश मे पर्यटन व्यवसाय दिनों दिन तरक्की करे।
जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने सचिव मुख्यमंत्री श्री रौतेला, विधायक श्री संजीव आर्य तथा अध्यक्ष नगर पालिका सचिन नेगी का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उन्हे उपहार भी भंेट किये। कार्निवाल के प्रथम रोज देर रात तक मुख्यमंच पर ख्यातिलब्ध लोक गायक गोविन्द सिह दिगारी, गजेन्द्र राणा तथा लोक गायिका खुशी जोशी ने कुमाऊनी लोक गीतो ंकी प्रस्तुती से दर्शको सराबोर कर दिया तथा अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह ने खुशी जोशी (दिगारी) के साथ किसी राह में किसी मोड़ पर….गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इन लोक गायको की प्रस्तुती पर लोक थिरकने को भी मजबूर हुये। वही बालीबुड सिंगर ऐश किंग की धमाकेदार प्रस्तुति ने दर्शकांे मे रोमांच व सिहरन पैदा कर दी। ऐश किंग ने अपनी प्रस्तुति में मन की डोर से बांधे वे जानियां, यह मौसम की बारिश या वारिश का पानी, नजर ना लग जाये, सामने ये कौन आया दिल मे हुई हलचल, तनु इतना में प्यार कराॅ, एक हो गए हम और तुम, गुलाबी आॅखे जो तेरी देखी, हर दुआ में शामिल तेरा प्यार है, पहली नजर में कैसा जादू कर दिया, हर दुआ में शामिल तेरा प्यार है, नशे सी चढ़ गई ओय नशे सी, आंटी जी आंटी जी आदि मुखड़े वाले गीतों की प्रस्तुति की जिसे सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। कार्यक्रम के शुरूआत मे लेकसिटी वैलफेयर क्लब के सदस्योे द्वारा गणपति बन्दना प्रस्तुत की तथा सूचना विभाग के नई दिशायें, मल्लिका लोक संांस्कृतिक कला समिति तथा कुमायू सास्कृतिक कला उत्थान समिति के कलाकारो द्वारा उत्तराखण्डी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमो बयार मुख्य मंच पर बहाई इसके अलावा छैल छबीली संास्कृतिक संस्था तथा रिमझिम कुर्माचल सांस्कृतिक दल छोलिया कलाकारों ने अपनी प्रस्तुती से लोगो का मन मोह लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम मे बडी संख्या मेे दर्शकों के अलावा मनोज जोशी,दया किशन पोखरिया, गोपाल रावत, अरविन्द पडियार, विवेक साह, संतोष साह, कुन्दन विष्ट, विकास जोशी, शिवशंकर मजूमदान, आशा आर्या, तारा राणा, भूवनचन्द्र हरर्बोला के अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी के के गुप्ता, सामान्य प्रबन्धक केएमवीएम त्रिलोक सिह मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी प्रमोदकुमार, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ उद्घोषक नवीन पाण्डेय तथा मीनाक्षी कीर्ति ने किया।