January 30, 2026

पुलिस कार्य हस्तांतरित होने पर राजस्व कर्मियों में खुशी


पिथौरागढ़। गांवों में राजस्व पुलिस व्यवस्था को अब नियमित पुलिस को हस्तांतरित करने की कवायद शुरू होने से राजस्व कर्मियों ने खुशी जताई है। गणाई गंगोली में शुक्रवार को पर्वतीय राजस्व निरीक्षक राजस्व उपनिरीक्षक एवं सेवक संघ के सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से पुलिस कार्य हटाए जाने की मांग कर रहे थे। गणाई गंगोली के 99 गांव राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित हो गए हैं। तहसील कार्यकारिणी ने पुलिस कार्य हटाये जाने पर सरकार का आभार जताया है।

You may have missed