March 6, 2026

अल्मोड़े में राज्य विज्ञान महोत्सव का हुआ समापन

अल्मोड़ा ( आखरीआंख  ) 18 के तृतीय दिवस की देरसांय अल्मोड़ा निवासी युवा वैज्ञानिक डा राकेश जोशी ने अपना व्याख्यान दिया । व्यख्यान के दौरान उन्होंने कहा कि छात्र शोध के क्षेत्र में निरन्तर कार्य करते रहें । इसके लिए विद्यालय स्तर से विज्ञान के छात्रों को प्रायोजक उपलब्ध कराये जाने चाहिए । जिससे की शोध में धन की कमी आडे ना आये । विद्यालय के प्रधानाचार्य इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका मिभा सकते है । उन्होंने कहा कि विदेशों में उद्योगपति अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुए शोधार्थियों को फर्डिग प्रदान करते है । भारतीय उद्योगपतियों को भी अपनी जिम्मेदारियां समझनी होंगी और शोधार्थियों को प्रोत्साहन देना चाहिए । उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान बच्चों के सबालों के जवाब देते हुए शोधकार्यों का पेटेंट कराने पर जोर दिया ।
डा जोशी की प्रारम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा मं सम्पन्न हुयी । स्नातक और परास्नातक ( भौतिक विज्ञान की पढ़ाई सोबन िंसंह जीना परिसर से करने के बाद आईआईटी दिल्ली से जोशी ने पीएचडी डाक्टरेट की उपधि प्राप्त की । इसके बाद डा जोशी ने इग्लैंण्ड जर्मनी जापान सहित कई देशों में शोध एवं अध्यापन का कार्य किया डा जोशी के 70 से अधिक शोध पत्र विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए है वाटर प्यूरिफिकेशन पर डा जोशी के नाम तीन पेटट भी है । वर्तमान में डा जोशी स्कूल ऑफ मेटिरियल साइंस एण्ड इंजीनियरिंग सिडनी आस्ट्रेलिया में शोध एवं अध्यापन कार्य कर रहे है । राज्य विज्ञान महोत्सव का आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया । मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन भदौरिया द्वारा प्रतियोगियों के विजेताओं को पुस्कार देकर सम्मानित किया । जिसमें विज्ञान और अभियांत्रिकी प्रतियोगिता में प्रथम श्माम बाबू राइका आईडीपीएल वीर भद्र ऋषिकेश, देहरादून, द्वितीय विजेन्द्र राउमावि तुर्कागौरी रूद्रपुर, तृतीय रोहन सती राइकका नन्दप्रयाग चमोली, व टीम प्रोजेकट में प्रथम गौरव उपाध्याय, हिमांशु बसवाल राआइका गरूड़ बागेश्वर, द्वितीय सौरभ बिष्ट, हिमांशु साह, राइका चौपड़ा रूद्रप्रयाग, तृतीय कु आरती सैनी, विक्की कुमार राउमावि धीरमजरा हरिद्वार रहे । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि विज्ञान का अंतिम लक्ष्य अधिकधिक मानव कल्याण करना है । विज्ञान को समेटे हुए है सम्मानित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी के जीवन शैली में विज्ञान को अपनाने पर बल दिया । सफल प्रतिभागियों को शुभकामना भी दी । व्याख्यान में संयुक्त निदेशक रघुनाथ लाल आर्य, उपनिदेशक राम सिंह रावत, सीईओं जगमोहन सोनी, डीईओं एचबी चंद, डा दीप जोशी, विनोद राठौर, डा भुवन पाण्डे, यूसी पाण्डे, बृजेश डसीला, डा कपिल नयाल, गणेश जोशी, डीसी पंत, नितेश काण्डपाल, प्रचार्य डायट राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रकाश त्रिपाठी, दीप पाण्डे, दीप बलबीर भाकुनी जोशी, गोपाल सिंह गैड़ा, राजेश्ज्ञ बिष्ट, डीडी तिवारी, सीमा जोशी, यूसी पाण्डे, सुरेश्ज्ञ पाठक, प्रेम चन्द्र जोशी,सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।