Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

बागेश्वर डीएसपी शिवराज सिंह राणा ने किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए ये निर्देश


  बागेश्वर ।  आज  श्री शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर द्वारा कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी पारिवारिक/विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी।

श्री राणा ने अधिकारी/कर्मचारियों को वर्तमान में प्रचलित अभियानों के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु बताया गया।
स्वस्थ रहने हेतु योगा-व्यायाम करने, खानपान में ध्यान रखते हुवे स्वस्थ तन-मन बनाए रखने, नशे का सेवन न करने,
थाने में आने वाले फरियादियों, बुजुर्गों, महिलाओं से अच्छा व्यवहार करने तथा प्रतिदिन बीट में जाकर अधिक से अधिक बीट सूचनाएं एकत्र करने अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करने, वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क स्थापित करने, बीट बुक को अध्यावधिक करने, ई बीट बुक एप्प व उत्तराखंड पुलिस एप्प का प्रयोग करने
स्कूलों/गांव-गांव में जाकर आम जनता को घरेलू हिंसा, महिला संबंधी अपराधों, साइबर क्राइम, यातायात के नियमों व संकेतों, महत्वपूर्ण एप्प जैसे _उत्तराखंड पुलिस एप्प/गौरा शक्ति तथा हेल्पलाइन नंबरों 112,1930, सार्वजनिक स्थानो में मास्क का प्रयोग करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करने हेतु बताया गया।
उपस्थित सभी को वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

  


You may have missed

Advertisement