Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

भाजपा को देश की एकजुटता से कोई लेना देना नहींः प्रदीप


बागेश्वर। 26 जनवरी से प्रारंभ कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभारी व पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा को देश की एकजुटता से कोई वास्ता नहीं है। कहा कि कांग्रेस द्वारा हमेशा देश को एकजुट करने का प्रयास किया जाता रहा है। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में यात्रा के अल्मोड़ा लोकसभा प्रभारी प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा ने देश में समाज को विघटित करने का कार्य किया है, जबकि कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ने के लिए कार्य किया। उन्होंने यात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को विविध जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रारंभ की गई है। जनपद में 26 जनवरी से यह यात्रा प्रारंभ की गई। उन्होंने सभी ब्लाक प्रभारियों से यात्रा की सफलता के लिए कार्य करने को कहा। बैठक में रंजीत दास, किशन गिरी, कुंदनगिरी, गोपा धपोला, चंद्रप्रकाश दानू, उमेश उपाध्याय, सुरेश गढ़िया, दरपान राम, फिरोज खान, संतोष कुमार, दीपक गढ़िया, प्रकाश चंद्र, सुनीता टम्टा आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

Advertisement