राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के सफलता पर कांग्रेसियों ने गरुड़ में झंडा फहराकर मनाया जश्न
बागेश्वर गरुड़ । । कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीयअध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में मिली अपार सफलता को लेकर आज यात्रा के समापन के अवसर पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर राहुल गांधी द्वारा ध्वजारोहण किए जाने के साथ ही साथ पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों एवं ब्लाक मुख्यालयों पर राहुल गांधी के समर्थन में ध्वजारोहण किये जाने के क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय गरुड़ में वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता नन्दाबल्लभ भट्ट की अध्यक्षता में वे ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया साथ ही साथ जनपद के सभी ब्लाक मुख्यालय पर भी
ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत पर 2 मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई।इसके पश्चात उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन को आदर्श मानते हुए उनके सिद्धान्तों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में एडवोकेट हरीश भट्ट ,संजय फर्सवाण दिग्विजयसिंह तारा भट्ट प्रकाश कोहली सुनील पाण्डे तारा सिंह हरीश रावत शंकर जोशी भुवन पाठक एडवोकेट भरत फर्स्वाण उमेश पांडेय व मोहन दा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
