Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

भारी बर्फबारी के बीच झंडारोहण


जम्मू कश्मीर । भारी बर्फबारी के बीच राहुल गांधी ने झंडा फहाराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाऐ। श्री राहुल गांधी जी का यह सफल प्रयास और 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का समापन सही मायनों में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि है।   कहा कि महात्मा गांधी जी के सम्पूर्ण जीवन ने दुनिया में लोगों की जिदंगी पर गहरा प्रभाव डाला और उनके आदर्श, त्याग, विचारधारा और सिद्धातों की वजह से ही राष्ट्रपिता देश और दुनिया के लोगों के दिलों में बसते है। महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह ने का रास्ता दुनिया को दिखाया तथा आजादी के महानायक के तौर पर देश के लोगों एक सूत्र में बांधा, जिससे हमें हमारी अमूल्य आजादी मिली कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी ने आज बर्फवारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रीनगर में झंडा फहराकर 7 सितम्बर, 2022 कन्याकुमारी से शुरु की गई भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया। राजनीति से हटकर भारत जोड़ो यात्रा करके श्री राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर तय की जो इतिहास में स्वर्णिम अध्याय में जुड़ गया है। भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस पार्टी और आम लोगां में एक नई उर्जा का संचार हुआ है। श्री राहुल गांधी जी की इस दृढ़ संकल्परत यात्रा के दौरान आम जनमानस के आपार जनसमूह से मिले समर्थन ने यह सत्यापित कर दिया कि देश और दिल्ली के लोगों में दृढ़ विश्वास और आशा उनके नेतृत्व में नजर आई है। श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का उदेश्य एक ऐसी कट्टरवादी सोच व विचारा के खिलाफ खड़ा होना है जो देश की नींव को ही कमजोर करना चाहती है। कि महात्मा गांधी  की विचारधारा इन्ही जीवन मूल्यों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जननायक श्री राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा करके देश में आपसी सौहार्द, भाईचारे, सद्भावना, अखंडता और एकता को मजबूत किया और पूरी भारत जोड़ो यात्रा जनहित और देशहित को समर्पित की। 12 राज्यों और 2 केन्द्र शासित राज्यों में 4080 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्री राहुल गांधी ने किसान, मजदूर, मछुआरे, छात्र, शिक्षक, डाक्टर, वकील व लगभग सभी वर्गों के हजारों लोगों से मिलकर उनसे चर्चा की और उनकी जीवन शैली, समस्याओं व भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि यात्रा में कदम-कदम पर देश के लोगों और देश को जाना और समझा। देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, साम्प्रदायिकता, नफरत मिटाने, धर्मनिरपेक्षता, कट्टरवादी सोच के खिलाफ देश और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए श्री राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जिसको पूरे देश में भारी जनसमर्थन मिला।

You may have missed

Advertisement