February 15, 2026

खड़िया खनन अनापत्ति निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन


बागेश्वर। खड़िया खनन पट्टाधारक द्वारा ग्रामीणों की शर्त का पालन नहीं करने पर तिलाड़ी के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। नाराज ग्रामीणों ने अनापत्ति निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी से अनापत्ति निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह दो बार पहले भी मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। तिलाड़ी के ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणें का कहना है कि उन्होंने खड़िया पट्टाधारक को शर्तों के आधार पर अनापत्ति दी थी। लेकिन पट्टाधारक द्वारा शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने 26 अगस्त 2022 तथा 16 नवंबर को की थी। इसके बाद भी उनकी समस्या नहीं सुनी जा रही है। पट्टाधारक ने ग्रामीणों का रोजगार भी समाप्त कर दिया है। किसानों के बच्चे बेरोजगार हो रहे हैं। अब पट्टाधारक उनका उत्पीड़िन कर रहा है। बगैर उन्हें विश्वास में लिए सीमांकन भी किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी ने अनापत्ति निरस्त करने की मांग की है। मांग करने वालों में जोगा राम, मंजू देवी, गोविंद कुमार, ठाकुर प्रसाद, बसंती देवी, इंदिरा देवी आदि शामिल हैं।

You may have missed