Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

नशे पर तुरंत लगाम लगाई अधिकारी, छापेमारी के दिये निर्देश


बागेश्वर । अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल ने जनपद में नशे पर प्रतिबंध लगाने हेतु जागरूकता के साथ ही छोपमारी करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया जाए, विद्यालयों में नशे से होने वाले नुकसान संबंधी प्रार्थनासभा के साथ ही पोस्टर भी लगाए जाए व उन्होंने रोस्टर बनाकर विद्यालयों में काउंसलिंग कराने के निर्देश स्वास्थ विभाग को दिए।

अपर जिलाधिकारी ने विद्यालयों के साथ ही डिग्री कॉलेजों में नशा मुक्ति अभियान चलाते हुए दुष्प्रभावों की जानकारियां देने के निर्देश दिए, साथ ही नशा करने वालों पर पैनी नजर रखते हुए उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की जाए, तथा विद्यालयों में प्रार्थना सभा दौरान नशे के दुष्परिणामों एवं ट्रैफिक नियमों की भी जानकारी दी जाए। अपर जिलाधिकारी ने ड्रग्स निरीक्षक को मेडिकल स्टोरों में निरंतर छापेमारी करने व दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी लगवाने तथा प्रतिबंधित दवाओं पर रोक लगाने के निर्देश दियें। उन्होंने वन विभाग को वन क्षेत्र में भांग की खेती कतई न होने देने व उसे नष्ट करने के निर्देश देते हुए सूचना देने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने ड्रग्स, चरस के साथ ही अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए पुलिस व आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से छोपेमारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों व विद्यालयों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए संयुक्त टीम को नशामुक्ति अभियान चलाने को कहा।

बैठक में उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कण्डारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, वन रेंजर श्याम करायत, डॉ0 दीप्ति रावत के साथ ही स्वास्थ, समाज कल्याण व आबाकारी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement