Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

बैजनाथ पुलिस ने किया दुकान में शराब पिलाने पर दुकानदार गिरफ्तार


बागेश्वर गरुड़ । एक दुकानदार को पुलिस ने शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किया है। उसके बाद शराब बेचने का लाइसेंस भी नहीं था। आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को बैजनाथ पुलिस ने अभियान के तहत होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि चेक किए। पान सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम सिरौली, पिंगलो अपनी दुकान पर बिना लाइसेंस के शराब पिलाते हुए रंगेहाथ पकड़े गए। जबकि पुलिस की भनक लगते ही पीने वाले फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के पास से दो बोतल भरी, एक अधभरी ओर दो स्टील गिलास जब्त किए। थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है। टीम में आरक्षी नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार शामिल थे।

Advertisement