Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

कुमाउनी रीति-रिवाज से हुआ सीएम धामी के बेटे का यज्ञोपवीत संस्कार


हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बड़े बेटे दिवाकर का यज्ञोपवीत संस्कार (ब्रतपन) हरिद्वार में कुमाउनी रीति-रिवाज से विधि विधान से कराया। मायापुर स्थित डीएम कैंप कार्यालय के पास गंगनहर किनारे संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने तीर्थ पुरोहित के पास अपनी बही वंशावली में नाम दर्ज करवाया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी गीता धामी, मां बिशना देवी सहित परिवार के लोग मौजूद रहे। पत्नी गीता और मुख्यमंत्री धामी कुमाउनी परिधान में दिखे। पत्नी पिछौड़ा और नथ में दिखीं। खटीमा से आए पंडित भी पूजा-अर्चना में शामिल रहे। तीर्थ पुरोहित शगुन भगत और संजय भगत ने सीएम के बेटों और परिवार का नाम अपनी वंशावली में दर्ज किया। सुबह गंगा स्नान के बाद हवन, कर्ण वेध, मुंडन संस्कार की रस्म पूरी की गई। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, विधायक सुरेश गड़िया समेत कई संगे संबंधी और अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement