Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

जियो ट्रू फाइव जी नेटवर्क से कनेक्ट हुआ हरिद्वार


हरिद्वार। हरिद्वार में फाइव जी नेटवर्क की शुरुआत हो गई है। रिलायंस जियो कंपनी ने शनिवार को हरकी पैड़ी से ट्रू फाइव जी सेवाओं को लांच किया है। उत्तराखंड में देहरादून के बाद हरिद्वार दूसरा शहर है जो जियो ट्रू फाइव जी नेटवर्क से कनेक्ट हो गया है। हरिद्वार शहर में फाइव जी सर्विस उपलब्ध कराने वाला रिलायंस जियो अकेला टेलीकॉम ऑपरेटर है। फाइव जी सेवा शुरू होने का लाभ हरिद्वार की जनता के साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और चार-धाम यात्रा के श्रद्धालुओं को मिलेगा। वहीं फाइव जी नेटवर्क में इंटरनेट की स्पीड फोर जी से 10 गुना तेज होगी। हरिद्वार में फाइव जी नेटवर्क के लांच होने पर जियो कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हरिद्वार में जियो ट्रू फाइव जी सेवाएं शुरू करने से हम उत्साहित हैं। जियो ट्रू फाइव जी उत्तराखंड के नागरिकों के लिए ढेरों अवसर और समृद्धि के नए दरवाजे खोलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार उत्तराखंड को डिजिटलाइज करने के हमारे प्रयासों का लगातार समर्थन कर रही है। श्रीगंगा सभा के सभी सदस्यों ने सहयोग किया है।

Advertisement