ताइक्वांडो में बागेश्वर के खिलाड़ियो ने जीते 22 पदक
बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा। यहां के खिलाड़ियों ने 22 पदक जीते। देहरादून में नौ से दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकुंभ प्रतियोगिता में बागेश्वर के 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर 14, 17, 21 बालक, बालिका वर्ग में बागेश्वर के खिलाड़ियों शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर डीएम अनुराधा पाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, नीरज पांडेय आदि ने खुशी जताई है। अंडर 14 में डौली फर्स्वाण ने गोल्ड, सुमित नयाल, कल्पेश रावत, कुणाल नेगी, योगेश धामी, तनुजा दानू सिल्वर, साहिल कनवाल, कृष्णा साह, कांति आर्या, आस्था जोशी ब्रांज जीता। इसी तरह अंडर 17 में प्रदीप मेहता, विनय गोस्वामी, बबलू खेतवाल, प्रशस्ति टम्टा ने गोल्ड, हर्षिका जोशी, दीया पांडे ने सिल्वर, दिवाकर कुमार, गुंजन डंगवाल ने ब्रॉंज तथा अंडर 21 में प्रशांत कुमार तथा ज्योति दोसाद ने गोल्ड, आयुष मनराल ने सिल्वर तथा गौरव साह ने ब्रॉज मेडल जीता।
