Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

रुद्रप्रयाग के युवा व्यापारी रविन्द्र नेगी ने ड्रीम इलेवन में जीते एक करोड़


रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग नगर में एक युवा व्यापारी ड्रीम इलवेन में लॉटरी में जीत कर करोड़पति बन गया है। उसके साथियों ने नगर में आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटकर खुशी जताई है। युवा ने दो टीमों पर लॉटरी लगाई थी एक सेफ टीम थी और एक रिस्क वाली टीम। रिस्क वाली टीम में सफलता पाते हुए वह एक नम्बर पर रहे। रुद्रप्रयाग नगर के स्थानीय युवा व्यापारी रविन्द्र नेगी ने ड्रीम इलवेन में दो टीमों पर लॉटरी लगाई। उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि वह रातों रात करोड़पति बन जाएंगे। रविन्द्र ने बताया कि वह 2018 से एक शौक के तौर पर ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर खेला करते हैं। हालांकि उन्हें इससे ज्यादा लालच नहीं था किंतु करोड़पति बनने पर खुशी जरूर हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस खेल पर ज्यादा धन भी खर्च नहीं करते थे। महज दोस्तों के साथ कुछ समय ड्रीम इलवेन के जरिए समय जरूर गुजारा करते थे। कहा कि नगर में उनका काफी पुराने समय से व्यापार है और वह आगे भी व्यापार ही करना चाहेंगे। युवा व्यापारी के करोड़पति बनने की खबर मिलते ही उनके साथियों ने नगर में जमकर आतिशबाजी की। मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया।

You may have missed

Advertisement