Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

मनरेगा बजट में कटौती पर रोष व्यक्त किया


कोटद्वार। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हयात सिंह मेहरा ने आम बजट में मनरेगा के बजट में 30 प्रतिशत कटौती करने पर रोष व्यक्त किया है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा है कि मनरेगा भारत का सबसे बड़ा रोजगार गारंटी कार्यक्रम है। इससे समाज के कमजोर वर्ग को आर्थिक सुरक्षा मिलती है, लेकिन केंद्र सरकार ने मनरेगा बजट में कमी कर कमजोर वर्ग के हितों पर चोट पहुंचाने का कार्य किया है। इसे अविलंब बढ़ाया जाना चाहिए। कहा कि जोशीमठ आपदा के लिए भी बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

Advertisement