Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

श्रमिक हितैषी योजनाओं का लाभ समय से मिले श्रमिकों को : डीएम

बागेश्वर । जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को श्रम विभाग की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिले में बालश्रम कतई न हो इस दिशा में व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं खनन क्षेत्रों में नियमित छापेमारी अभियान चलाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सरकार की श्रमिक हितैषी योजनाओं का लाभ भी समय से श्रमिकों को प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस काम में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की सख्त हिदायत दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में काम कर रहें श्रमिकों का पंजीकरण अवश्य करा लें। साथ ही प्रवासी श्रमिक के लिए भी कार्य करने की जरूरत है। कार्य स्थल पर श्रमिकों के रहने,खाने-पीने तथा नहाने व शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था कार्यदायी संस्था से सुनिश्चित करायी जाए। यदि श्रमिकों के साथ उनके बच्चें आएं है तो उनके पढ़ाने के लिए भी कार्य करने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिकों के हितों के साथ खिलवाड़ कतई क्षम्य नही होगा। उन्होंने कहा कि छापेमारी अभियान में यदि जानकारी के अभाव या आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे बालश्रम करते हुए पाए जाते है तो उनकी काउंसलिंग अवश्य करा ली जाए तथा सम्बंधित व्यापारिक प्रतिष्ठान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने छापेमारी अभियानों की पाक्षिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी को दिए।

बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी,श्रम प्रवर्तन अधिकारी पीआर शैल,सदस्य कुलदीप मटियानी,लक्ष्मी सत्तू,एएस दानू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement