Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

नौ स्रोतों में से छह स्रोतों में पानी हुआ कम


बागेश्वर। कपकोट विधानसभा के बास्ती गांव में गर्मी से पहले ही पानी का संकट गहराने लगा है। यहां नौ स्रोतों में से छह स्रोतों में पानी बहुत कम हो गया है। एक डिब्बे को भरने में घंटों लग रहे हैं। पानी की कमी के कारण लोगों ने सब्जी उत्पादन बंद कर दिया है। मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए भी ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष व बास्ती के ग्राम प्रधान केदार महर ने बताया कि बास्ती में पेयजल स्रोतों में पानी कम होने के कारण लोगों को पानी की भारी समस्या हो रही है। छह स्रोतों में इस समय पानी बहुत कम हो गया है। उन्होंने विधायक सुरेश गड़िया को भी इस समस्या से भी अवगत कराया है।

Advertisement