Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

पशगांव में छत्रधारी चालदा महाराज चालीस साल बाद बिराजेंगे


विकासनगर। लंबे समय से इंतजार के बाद 29 अप्रैल को छत्रधारी चालदा महाराज समाल्टा मंन्दिर से खत दसऊ पशगांव में 40 साल बाद आराध्य देव श्री चालदा महासू देवता का प्रवास होगा। देवता एक मई को खत बमटाड के नराया गांव से दसऊ गांव स्थित भव्य मंन्दिर मे विराजमान होंगे। देवता के प्रवास को लेकर खत व कर्मचारियों की रविवार को दसऊ मंदिर प्रांगण में मुख्य मंदिर समिति और खत कर्मचारी समिति के मध्य खत की बैठक हुई। जिसमे विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा हुई। संपूर्ण व्यवस्था के लिए धनराशि की उपलब्धता की कड़ी में खत के कर्मचारियों ने इक्कीस लाख रुपए की धनराशि का चेक प्रथम किश्त के रूप में खत कर्मचारी समिति के अध्यक्ष जगत सिंह चौहान, सचिव रघुवीर सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष विक्रम शर्मा आदि लोगों ने मुख्य समिति के अध्यक्ष शूरवीर सिंह, सचिव मातवर सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह को सप्रेम सहयोग के रूप में भेंट किया। कर्मचारियों ने आगे भी सहयोग देने का भरोसा दिया। बैठक में पदम सिंह, युदवीर् सिंह, अमर सिंह शर्मा, अमर सिंह राय, कुंवर सिंह, रघुवीर सिंह, अतर सिंह, बुद्ध सिंह नेगी, सरदार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement