March 13, 2026

उपनल कर्मियों का धरना छुट्टी के दिन भी जारी


बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मचारियों ने रविवार के दिन अवकाश के बाद भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। स्वास्थ्य विभाग में कोविड काल के दौरान तैनात उपनल कर्मियों की सेवा समाप्त हो गई है। उन्होंने कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। कहा कि गत वर्ष भी 31 मार्च को भी उनका सेवाकाल समाप्त हो गया था। आंदोलन किया और छह माह की सेवा बढ़ी। बीते 15 मार्च को फिर सेवा अवधि समाप्त हो गई है। 61 कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। इस मौके पर अमरजीत, अंकित कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार, महेश, दीपा देवी, रोहित, रीतू कन्नोजिया, पूजा कन्पनोटिया, सीता देवी, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।