Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

नैनीताल शहर के माल रोड सडक की मरम्मत हेतु शासन से अवमुक्त हुये 348.45 लाख की धनराशि

हल्द्वानी । मुख्य सचिव एस.एस संधू ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वर्ष 2023-24 में लोनिवि के कार्याें के बजट आवंटन के सम्बन्ध में समीक्षा की।
वर्चुअल समीक्षा के दौरान आयुक्त श्री दीपक रावत ने बताया कि एसडीएमएफ मद के अन्तर्गत वर्ष 2018 में नैनीताल शहर के लोअर माल रोड मे हुई क्षतियों के मरम्मत हेतु किये गये कार्यों के सुदृढीकरण व माल रोड पर झील की तरफ से हो रहे भूंधसाव को रोकने हेतु सुरक्षात्मक कार्या किया जाना आवश्यक है इसके लिए 348.45 लाख का प्रस्ताव दिया गया है। मुख्य सचिव श्री संधू ने लोवर माल रोड के भूंधसाव को रोकने हेतु स्वीकृति प्रदान की।
इसके साथ ही आयुक्त ने कहा कि कुमाऊ में जनपद बागेश्वर के कपकोट में रमाडी कनौली होते हुए किचवा तक मोटर मार्ग के भू-कटाव से बचाव हेतु किमी 9,10,13 एवं 15 में सुरक्षात्मक कार्य आवश्यक किया जाना आवश्यक है जिस पर 11 लाख रूपये की धनराशि व्यय होगी। मुख्य सचिव ने इस कार्य हेतु भी स्वीकृति प्रदान की।


Advertisement