Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

फिर तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, कोविड संक्रमित मामले 13 हजार से अधिक, 24 घंटे में 3,000 नए केस


नई दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के तीन हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 13 हजार से अधिक हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 3016 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 13 ,509 हो गयी है और संक्रमण दर 2.73 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1396 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.78 प्रतिशत है। इसी अवधि में 1,10,522 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 15,784 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.65 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

Advertisement