Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

खुद को सीबीआई का डीसीपी बताकर सगाई करने वाला राजमिस्त्री


हरिद्वार। खुद को सीबीआई में डीसीपी बताकर एक युवती से सगाई कर चुके राजमिस्त्री को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से आईपीएस की ड्रेस में खींची गई दो फोटो और फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ है। पिछले साल दिसंबर में क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी बहन की सगाई वसीम पुत्र समीम निवासी सधोली कदीम बेहट सहारनपुर यूपी से हुई थी। उसके मामा ने युवक से सगाई कराई थी, तब युवक ने खुद को सीबीआई में बतौर डीसीपी तैनात बताया था। जानकारी दी थी कि उसकी तैनाती मौजूदा समय में पटियाला में है। लेकिन दस दिसंबर को शादी से दो दिन पूर्व उन्हें पता चल गया था कि युवक सीबीआई में तैनात नहीं है। बहादराबाद पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया था।

Advertisement