Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

सीएम धामी ने की जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा


देहरादून। मुख्यमंत्री ने जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। और  स्थानीयों से उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद की जाएगी। कहा कि जो लोग मुवाअजा ले सकते हैं उनको मुवाअजा ले लेना चाहिए यह सबसे अच्छा मुवाअजा है पुर्नवास के लिए भूमि चयनित की जा रही है। कहा कि जो भी हम अच्छा से अच्छा कर सकते हैं वो करेंगे।
  जिलाधिकारी हिमांशु खुरानो ने आपदा राहत कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा 167 परिवारों का विस्थापन किया गया है और भूस्वामियों को अब तक 10.46 करोड की धनराशि वितरित की जा चुकी है। साथ ही राहत साम्रगी वितरित की जा रही है और प्र्रभावितों को हैल्थ परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने औली रोड में प्री फैबरीकेटेड हाउसों का निरीक्षण किया।
  इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, ब्लाक प्रमुख हरीश पंवार, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र सहित सभी जिलास्तरीस अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement