Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

एक ही तिथि पर दो परीक्षा छात्र परेशान , परीक्षा तिथि आगे करने की मांग


बागेश्वर। एक दिन में डिग्री कॉलेज अग्निवीर की लिखित परीक्षा होने पर छात्र पशोपेश में हैं। छात्राओं ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजकर परीक्षा तिथि आगे करने की मांग की है। एक अन्य समस्या से भी अवगत कराया है। छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में छात्र शनिवार को प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला से मिले। उन्होंने एसएस जीना विवि के परीक्षा नियंत्रक के नाम संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। छात्रों का कहना है कि 24 मार्च को स्नातक तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षा तिथि जारी हो गई है। इसी तरह 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती की परीक्षा तिथि भी तय है। उस भर्ती के लिए युवाओं को कई सेंटर आवंटित हुए हैं। उन्होंने महाविद्यालय की 16 से 21 अप्रैल की परीक्षा तिथि आगे करने की मांग की है। युवा दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रसंघ महामंत्री कमलेश कुमार, विवि प्रतिनिधि पंकज व उपाध्यक्ष दीपांशु भट्ट आदि मौजूद रहे।

Advertisement