Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने मोर्निंग वाक में जीएसटी चोरों पर छापा मार सामान किया जब्त

हल्द्वानी । सरस मार्केट क्षेत्र में प्रातः मार्निंक वॉक पर निकले आयुक्त श्री दीपक रावत ने जीएसटी चोरी कर भारी मात्रा में लाये जा रहे व्यापारियों के सामान को जब्त किया। आयुक्त के संज्ञान में आया था कि हल्द्वानी शहर में कई ऐसे व्यापारी हैं जो बिना जीएसटी के सामान की सप्लाई कर रहे हैं।
आयुक्त ने मौके पर जीएसटी अधिकारियों को तलब किया। अधिकारियों द्वारा जांच कर पाया कि कुल 38 पैकेट सामग्री के बिना जीएसटी बिल के पाये गये। पैकेट में अलग-अलग प्रकार की सामग्री पाई गई, जिस पर नाम कुछ और ही लिखा था तथा सामग्री कुछ और ही निकली। आयुक्त श्री रावत ने आयकर, राज्यकर के अधिकारियों के साथ ही पुलिस महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों एवं सड़क मार्गांे पर नियमित चैंकिग अभियान चलायें। श्री रावत ने कहा किसी भी प्रकार की राजस्व की चोरी को संरक्षण नहीं दिया जायेगा।
मौके पर संयुक्त आयुक्त आयकर डीएस नगन्याल,डिप्टी कमिश्नर स्मिता भाष्कर, असिस्टेंट कमिश्नर दिनेश मिश्रा व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि मौजूद थे।


Advertisement