June 19, 2026

गुंडों की तरह सड़क पर लड़ते और पीटते नजर आए उत्तराखंड के वित्तमंत्री


देहरादून। उत्तराखंड के वित्त मंत्री बीच सड़क पर लड़ते झगड़ते और गुंडों की तरह पीटते एक वीडियो में नजर आ रहे। बताया गया है कि वित्त मंत्री के ऊपर पहले हमला बोला गया जिसके बाद यह घटना घटित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार रोड स्थित वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ कहीं जा रहे थे इसी दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर हमला बोल दिया। वित्त मंत्री और दूसरे पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट की वायरल हुई वीडियो में उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दूसरे पक्ष के आरोपी को गुंडों की तरह मारते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं जो कि उत्तराखंड में जोरों शोरों से चर्चा का विषय बना हुआ है।

You may have missed