Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

कालिका मंदिर के चारों ओर हो रहे खनन पर लगे रोक


बागेश्वर। कांडा के कालिका मंदिर परिसर में हो रहे भूं-धंसाव पर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। नाराज लोगों ने जिला मुख्यालय में इसको लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र को निरीक्षण करने की मांग की। निरीक्षण के बाद मंदिर के आसपास हो रहे खड़िया खनन पर रोक लगाने की मांग की है। जय मां कालिका मंदिर समिति से जुड़े लोग सोमवार को जिला मुख्यालय में पहुंचे। यहां पांच सूत्रीय मांगों का लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि मंदिर के चारों ओर भू-धंसाव हो रहा है। इससे मंदिर को खतरा उत्पन्न् हो गया है। मंदिर को हो रहे नुकसान की जांच उच्च स्तरीय भू-वैज्ञानिकों की टीम बुलाकर आंकलन करने, मंदिर परिसर मके आसपास समस्त खड़िया खानों कां बदंर करने का लिखित आदेश जारी करने, मंदिर के संरक्षण के लि पर्याव् धनराशि स्वीकृति करने, खनन की जद में आए सरस्वती शिशु मंदिर, गैस गोदाम, पानी के स्रेतों केआसपास भी खनन बंद करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन किया जाएगा। इस मौके पर दरपान सिंह धपोला, दीवान सिंह माजिला, नंदन माजिला, केदार माजिला, दयाल सिंह, हिम्मत सिंह, दीपक सिंह, दीप चंद्र कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement