March 25, 2026

पंचायतों की आय बढ़ाने पर होगा फोकस: सतपाल महाराज


बागेश्वर। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्र से 242 करोड़ रुपये राज्य को मिले हैं। उन्होंने कहा कि 14 विभागों को पंचायतों के अधीन करने का जीओ भी हो गया है। कहा अब पंचायतों की आय बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। सोमवार को काबीना मंत्री महाराज ने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि पंचायतों को मजबूत बनाया जा रहा है। तभी देश मजबूत होगा। कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण और देशाटन में काफी पैसा व्यय किया गया है। राजस्थान, केरल आदि पंचायतों के कामकाज आदि देख कर पंचायत प्रतिनिधि अभिभूत हुए हैं। वहां से ज्ञानार्जन कर लौटे और पंचायतों की ताकत आदि का अंदाजा भी उन्होंने लगाया है। निश्चित तौर से उत्तराखंड आगे बढ़ेगा। पंचायतें आय बढ़ाने के लिए मशरूम, कीवी और अन्य मोटे अनाज का उत्पाद करेंगे।कहा कि चारधाम यात्रा में अभी तक सात लाख 76 हजार 140 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बारिश और हिमपात के कारण बीच में यात्रा रोकी गई थी। श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया जा रहा है। वह मौसम विभाग के अपडेट के बाद ही यात्रा प्रारंभ करेंगे। उन्होंने कहा मंगलवार को कार्तिकेय स्वामी की भव्य पूजा का आयोजन हो रहा है। यह विशेष पूजा है और दक्षिण के लोग भारी संख्या में आ रहे हैं। कहा कि कर्नाटक का निर्णय स्वीकार है। त्रुटि आदि पर मंथन होगा और समाधान किया जाएगा। बागेश्वर पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ेगा। पैराग्लाइडिंग, रीवर राफ्टिंग, रॉक क्लाविंग, ट्रैकिंग, धार्मिक पर्यटन पर फोकस है। मुख्यमंत्री पर्यटन को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई स्थानों का निरीक्षण किया गया है। जिसमें कई खामियां हैं। उन पर भी काम किया जाएगा।