Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत


बागेश्वर। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित का भव्य स्वागत किया गया। लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। जिले में सेवादल के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। मंगलवार को स्थानीय पैलेस सभागार पर कांग्रेस सेवा दल की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष पुरेाहित ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना है। सेवादल का जिले में विस्तार किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग से लोगों को सेवादल में जोड़ा जाएगा। कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए सभी को एकजुट रहना है। उन्होंने राय सुमारी भी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि आगामी चुनावों के लिए पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ एकजुट होंगे। पार्टी की मजबूती पर बल दिया। सेवादल के जिलाध्यक्ष किशन कठायत ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव होना है। जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता तैयार हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी कर ली गईं है। निकाय चुनाव में भी पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। इस दौरान ललित बिष्ट, रंजीत दास, लोममणि पाठक, भीम कुमार, सुनील भंडारी, हरीश त्रिकोटी, दरपान राम, प्रमोद जोशी, तेज राम, किशन गिरी, कुंदन गिरी, गौरव परिहार, अर्जुन भट्ट, गोपा धपोला, लक्ष्मी धर्मशक्तू, संजय जोशी, दर्शन जोशी, रुद्रा पांडे आदि उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement