Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

गोल्डन कार्ड के नाम पर की कटौती हो वापस


बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य कर्मचारी अधिकारी एवं शिक्षक पेंशनर्स संगठन की बैठक में गोल्ड कार्ड संबंधी समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने सरकार से गोल्ड कार्ड के नाम की कई कटौती वापस करने की मांग की। कहा यदि जबरन की गई कटौती वापस नहीं ली गई तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बुधवार को प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में सर्वप्रथम पिछली कार्रवाई पढ़ी गई। इसके बाद पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा गोल्डन कार्ड के नाम पर उनसे हर महीने सैकड़ों रुपये की वसूली की गई है। जिसे सरकार को वापस करना होगा। यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो वह न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होंगे। कहा पेंशनरों का अहित कतई नहीं होने देंगे। संगठन के माध्यम से अपनी मांगें पूरी करवाएंगे। कहा 25 जून तक विकासखंड वाले जिला संगठन को इसकी सूचना दे दें। प्रति सदस्य संघर्ष कोष में प्रथम चरण में 500 रुपये जमा करें। बैठक की अध्यक्षता केशवानंद जोशी और संचालन नारायण सिंह ने किया। यहां बलवंत कर्म्याल, बची सिंह, तारा सिंह, बालादत्त तिवारी, नवीन किशोर जोशी, मनमोहन परिहार, गणेश राम आर्या, बची गिरी गोस्वामी, बची सिंह कार्की रहे।

Advertisement