Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

सोने की परत मामले की हो न्यायिक जांच: कांग्रेस


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में लगी तांबे की प्लेटों से सोने की परत हटने के मामले में कांग्रेस ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकरण की न्यायिक जांच की जानी चाहिए। ताकि सच्चाई सामने आ सके। यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। गढ़वाल विवि श्रीनगर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि बाबा केदारनाथ में इस घटना से करोड़ो सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें सरकार, बीकेटीसी पूरी तरह जिम्मेदार है। कहा कि बाबा केदार जो स्वंय सनातन और करोड़ों हिन्दुओं का रक्षक है उसी के साथ धोखा किया गया। कहा कि जब केदारनाथ भगवान के गर्भ गृह में पुरातत्व और जानकारों ने कहा कि केदारनाथ मंदिर में किसी तरह की छेड़छाड़ न की जाए।

Advertisement