Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

सी मैप पुरोड़ा गरुड़ बागेश्वर में एरोमा मिशन फेस तृतीय सगन्ध पौधों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन


बागेश्वर गरुड़ । ।  एरोमा मिशन फेस तृतीय सगन्ध पौधों पर सी मैप पुरोड़ा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें काफल किसान उत्पादक कंपनी ग्वालदम द्वारा बागेश्वर के सिरकोट एवं चमोली के ग्वालदम से 25 महिला एवं पुरुष किसानों ने पुरोड़ा में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल हुए। जिसमें औषधीय पौधों की जानकारी प्राप्त कर इसके उत्पादन की संभावनाओ के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ सी मैप पंत नगर के निदेशक डाक्टर प्रमोद त्रिवेदी द्वारा किया गया।
सीएसआरआई केंद्रीय औषधीय एवं पौधा संस्थान अनुसंधान केंद्र पंतनगर एवं पुरोड़ा के वैज्ञानिक को द्वारा सुगन्धित औषधीय पौधों लेमन ग्रास, जेरेनियम, मेंथा, रोजमेरी, कैमोमाइल एवं अन्य के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अपनी पारंपरिक फसलों के साथ ही ढलान वाली ऐसी खेती जहां पर पानी नही रूक पाता हैं जिससे अच्छी फसल का उत्पादन नही हो पाता है अथवा इन गांवों में जहां पर जंगली जानवर फसलों को बेतहाशा नुकसान पहुंचाते आ रहें है। सुगन्धित एवं औषधीय पौधों की खेती कर कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकते है। प्रशिक्षण में  सी मैप लख़नऊ,पंतनगर एवं पुरोड़ा की ओर से आए हुए वैज्ञानिक डॉ. प्रबल प्रताप सिंह पुरोड़ा सेंटर कोर्डिनेटर, डॉ. आर. सी पड़ालिया, डॉ. दीपेंद्र सिंह,
डॉ.ऋतु त्रिवेदी, डॉ. मनोज उपाध्याय, डॉ.रवि वर्मा द्वारा सगंध पौधों की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में काफल किसान उत्पादक कंपनी ग्वालदम के निदेशक भारत भूषण जोशी एवं दर्शना पाठक, परियोजना समन्वयक तुला राम देवराड़ी. काफल किसान समूह की महिला  सदस्य, कपकोट, बेरीनाग, अल्मोड़ा रानीखेत, पौड़ी आदि जगह से आये किसान उपस्थित थे।

Advertisement