Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ब्लाक स्तर पर जारी होंगे


हरिद्वार। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को ग्रामीणों को एक बार फिर ब्लाक स्तर कार्यालय के चक्कर लगाने होंगे। केंद्र सरकार के सिविल रजिस्टेशन सिस्टम के चलते ये आदेश जारी किए है। मालूम हो कि उत्तराखंड सरकार ने अपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से लगभग 65 ऑनलाइन सेवाए उपलब्ध कराई थी। जिसमें जनसेवा केंद्रों के माध्यम से दुरस्त गांव में बैठे लाभार्थी को उसी के गांव में लाभ मिल रहा है। जिसमें जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र भी आसानी से जारी किये जा रहे थे, लेकिन शासन स्तर से आए फरमान ने बाद जन सेवा केंद्रों पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की रोक लगा दी। और केंद्र सरकार के सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम यानी सीआरएस पोर्टल के माध्यम से ब्लाक स्तर पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश जारी किये गये है। जिससे ब्लाक मुख्यालय से दूर स्थित ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को एक बार फिर मुश्किलें झेलनी पड़ेगी।

Advertisement