Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर में शाही का पिछा करने से नेपाली युवक की मौत


बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक नेपाली युवक साही का पीछा करते हुए एक गुफा में घुस गया, लेकिन अंदर जाकर वह बाहर नहीं आ पाया। अंदर जाते हुए उसे उसके साथियों ने देख लिया। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय भरत बूड़ा पुत्र बिरकी बूड़ा निवासी बैलेख वार्ड नंबर तीन नगरपालिका दुलू नेपाल यहां दुग नाकुरी तहसील के रीमा क्षेत्र में खड़िया खनन कार्य करता था। यहां 15 जून के बाद खनन कार्य बंद हो गया। वह अन्य काम की तलाश में दो दिन पहले साथियों के साथ बागेश्वर के पौडीबेंड चौगांवछीना क्षेत्र में पहुंचा। महादेव गुफा के पास उन्होंने टेंट लगाया। गुरुवार शाम भरत साथियों के साथ लकड़ी बीनने जंगल में गया था। इसी दौरान उसकी नजर एक जंगली जानवर साही पर पड़ी। उसका शिकार करने के लिए वह उसके पीछे दौड़ा। जान बचाने के लिए साही गुफा की ओर चला गया। लालच में आया युवक भी गुफा में चला गया। लकड़ी बीनने गए अन्य साथियों ने उसे अंदर जाते देख लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद चिता मोबाइल की टीम के गिरीश बजेली मौके पर पहुंचे। इसके बाद नेपाली मजदूरों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर नेपाल रवाना हो गए हैं।

Advertisement