Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


देहरादून। मौसम विभाग ने देहरादून के साथ ही टिहरी और पौड़ी जिले में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार और अल्मोड़ा जिले में कुछ स्थानों और बाकी जिलो में कई स्थानों पर आज हल्की बारिश होगी। राज्य में देहरादून समेत सभी पर्वतीय जिलों में चार जुलाई तक के लिए येला अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार और उधमसिंहनगर के लिए फिलहाल अगले चार दिन के लिए किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को तीन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि बाकी जिलों में दिन में एक या दो दौर की बारिश होगी। हालांकि पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश रहने का पूर्वानुमान है।

Advertisement