June 16, 2026

नगर पालिका के खिलाफ जनहित याचिका दायर करेगा व्यापार मंडल


बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने नगर पालिका पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। साथ ही तय किया पालिका के खिलाफ जल्द हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा जबरन थोपे गए यूजर चार्ज नहीं देंगे। उन्होंने मुहिम में सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की। रविवार को वक्ताओं ने कहा नगर पालिका व्यापारियों का उत्पीड़न करने पर तुली है। वह जबरन यूजर चार्ज ले रही है। मना करने पर व्यापारियों का चालान किया जा रहा है, जबकि व्यापारियों के लिए नगर में शौचालय तक नहीं है। बाहर से आने वाले लोगों के अलावा व्यापारी शौच जाने के लिए परेशान रहते हैं। जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा नगर में बाहर से आने वाले फेरीवालों पर पहले से रोक है। इसके बाद भी कुछ दुकानदारों द्वारा फेरी वालों को अपने दुकान के आगे बैठने की जगह दी जा रही है। ऐसे व्यापारियों को अब व्यापार संघ से निष्कासित किया जाएगा। यहां राहुल साह, नवीन कुमार, किशन राम, हरीश लाल साह, अमित रस्तोगी, इंदू चौधरी, मोहम्मद हबीब, हरीश सोनी, उमेश साह रहे।

You may have missed