Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

गरुड़ शिला से बैजनाथ तक होगी पदयात्रा


बागेश्वर गरुड़ । गरुड़ क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक टीम बहुत जल्द गरुड़ गंगा के उदगम स्थल गरुड़ शिला से बैजनाथ मंदिर तक हितैषी संस्था के नेतृत्व में 3 दिवसीय पदयात्रा करने जा रही हैं।
आज हितैषी संस्था के द्वारा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक गरुड़ के तमन्ना होटल के सभागार में आयोजित की गई ।
बैठक में गरुड़ गंगा बचाओ विषय पर उपस्थित सभी लोगों ने निर्णय लिया कि क्षेत्र के दूरस्थ गाँव सिमपुर भीटार कोट आदि नदी तट के ग्रामो से होते हुए एक बृहद अभियान चलाया जाएगा। जिसका मकसद हमारी विलुप्त होती जा रही नदियों को सुरक्षित रखने हेतु जनजागरण अभियान के तहत नदी किनारे चौड़ी पत्तीदार वृक्षों की वृद्धि व नदी को अतिक्रमण से मुक्त रखने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों से बातचीत व उनके सहयोग से नदी की सतत विरलता पर भी जोर दिया जाएगा।
गोष्ठी में हितैषी के अध्यक्ष रतन सिंह किरमोलिया, सचिव डॉ किसन राणा , पूर्व प्रधानाचार्य नन्दन सिंह अलमिया , एडवोकेट नारायण सिंह थायत, आर पूरी, मोहन सिंह बोरा , कैलाश बोरा, त्रिलोक बुटोला, एस पांडे व अर्जुन राणा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने 2 विचार प्रस्तुत किये।

Advertisement