September 29, 2026

बैजनाथ पुलिस ने खोया मोबाईल खोजकर दी आरती को मुस्कान

     बागेश्वर गरुड़  ।  बैजनाथ में तैनात पुलिस जवान सुरेंद्र कुमार को आज दिनांक- 5/7/23 को चीता ड्यूटी के दौरान एक बालिका आरती खुल्बे पुत्री गोविंद खुल्बे निवासी ग्राम-मोतीसारी थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर द्वारा बताया कि मेरा मोबाइल जो सैमसंग कंपनी का था जो गोलू पुल के पास कहीं गुम हो गया हैं काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिल रहा है। उक्त पुलिसकर्मी द्वारा बालिका की मदद करते हुए आस पास के क्षेत्रों में मोबाइल की तलाश की गई और काफी प्रयासों से मोबाइल को खोजकर आरती खुल्बे उपरोक्त को वापस किया गया। 

अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर उक्त बालिका अत्यंत प्रसन्न हुई तथा पुलिस जवान के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

      

You may have missed