Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

दुग्ध संघ ने पटल पर रखा 24 करोड़ 20 लाख का बजट

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )  दुग्ध संघ उत्पादक सहकारी संघ का 60 वें वार्षिक अधिवेशन में सदन ने 24 करोड़ बीस लाख का सकल बजट पेश किया गया। जिसमें से शुद्ध लाभ का 12 लाख 44 हजार का बजट पारित किया गया। इससे पहले अधिवेशन शुभारंभ डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष करन माहरा यूसीडीएफ के अध्यक्ष रेखा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित ने किया। 

     अधिवेशन में दुग्ध समितियों एवं सदस्यों ने दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को सदन के समक्ष उठाया। जिसमें प्रमुख रूप से दुग्ध प्रोत्साहन राशि समय पर दिए जाने एवं रूके बोनस को समय पर दिए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती माहरा ने चायखान मिल्क भवन के निर्माण के लिए पॉच लाख रूपए दुग्ध संघ को देने की घोषणा की। वहीं नेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने ताड़ीखेत में अवशीतलक केंद्र के सुदृढ़ीकरण करने के लिए पॉच लाख रूपये देने की घोषणा की। वहीं, डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने दुग्ध संघ में अत्यधिक बिजली बिल के आने की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों से सोलर प्लांट स्थापित करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादकों के उत्थान के लिए हरसंभव मदद कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह माहरा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष नीमा देवी, जीएम एमएल जोशी, त्रिलोचन जोशी, पूरन सिंह रौतला, कुॅवर सिंह गुसांई, अरूण नगरकोटी, दीपक मेहता, हरीश राम, बह्मानंद डालाकोटी, आनंद िंसह नेगी, शिवराज सिंह बनौला, कार्यक्रम का संचालन  अरूण नगरकोटी  सहित दुग्ध संघ के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे । 

You may have missed

Advertisement