Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

अस्पताल से सोने की माला लूटने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


अल्मोड़ा। बीती 10 जुलाई को वादी मनीष सिंह चम्याल अपनी ताई को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा लाए थे, ताई को एक्स रे हेतु ले जाने के दौरान उनके गले की सोने की हार वादी के हाथ से कोई अज्ञात चोर छीन कर भाग गया था। जिस सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर पंजीकृत की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु द्वारा मामले का संज्ञान लेकर अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को घटना का खुलासा कर संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा घटना के अनावरण व संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात अभियुक्त की तलाश हेतु जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के आस-पास व नगर के लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन कर ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए लूट के अभियुक्त तारा सिंह(44 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम क्वेराली, पो० क्याला को शुक्रवार 14 जुलाई को नगर के टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी हुई सोने की माला (हार) बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में एसएसआई सतीश चन्द्र कापडी, एसआई कृष्ण कुमार, हैड कांस्टेबल सतीश चन्द्र, कांस्टेबल खुशाल राम, कांस्टेबल केशव भौत शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement